मनकापुर: औरहला गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू
Mankapur, Gonda | May 19, 2024 मनकापुर गांव के मजरा औरहला में रविवार दोपहर बाद अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की लपटें उठने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने आननफानन में बिजली कटवायी और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।