मनकापुर: छपिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | May 19, 2024 16.05.2024 को सुनील कुमार उर्फ गाठी निवासी मनीपुर ग्रन्ट ने अपने आटो में बैठाकर नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया था। पीड़िता की माँ की तहरीर पर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। शनिवार को छपिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गाठी को चादनी चौक से पायरखास जाने वाली सड़क पर हरैया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।