मनकापुर: रुदापुर मंदिर के पास सड़क पार कर रही हिरण की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल
Mankapur, Gonda | May 19, 2024 मनकापुर नवाबगंज मार्ग स्थित रुदापुर मंदिर के पास सड़क पार कर रही हिरन के चपेट में आने से बाइक सवार सुशील व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर के सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम ने घायल पति पत्नी को अपने वाहन से CHC पहुंचाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।