हाथरस: सदर क्षेत्र में विशाल शांति मार्च सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं द्वारा कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की घटना को लेकर निकाला
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर में आज दिन शनिवार को विशाल शांति मार्च सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं द्वारा निकाला गया है! इस पैदल मार्च में महिलाओं ने अपने हाथों में तख्ती लेकर आक्रोश व्याप्त किया है एवं पश्चिम बंगाल सरकार होश में आओ, हिंदुस्तान आजाद है बेटी कब आजाद होगी, के नारे लगाए ! अंतिम में आकर एसडीएम सदर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया है!