बिसौली: वजीरगंज कस्बा में देर रात अनियंत्रित डीसीएम दुकान में घुसी, लाखों का नुकसान, गनीमत रही कि हादसे में नहीं हुई जनहानि
कस्बा वजीरगंज में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में जा घुसी। हादसे की सूचना सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को दुकान से बाहर निकालकर थाने ले गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।