खरगोन। जिले के ग्राम गुर्जर मोहना में आज शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सजनीपुरा से निकली राकेश डाबर की बारात में जब रिश्तेदार बैंड-बाजे की धुन पर नाच रहे थे, तभी काल बनकर आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बारातियों को बेरहमी से रौंद दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, लापरवाही से चल रहा वाहन बारातियों को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गया।