गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने कड़ा रुख अपनाया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।सपा की महिला प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर शिकायत की।