सिवनी: लोक सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन पर 15 अधिकारियों पर अर्थदंड
Seoni, Seoni | Jun 27, 2026 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित सेवाओं का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर जिला कलेक्टर नेहा मीना ने 15 अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया है। कार्रवाई की जद में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सीएमओ शामिल हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।