बांदा: कायल गांव में भाई-बहन के मामूली झगड़े पर बहन ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Jan 16, 2026 बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कायल गांव मे भाई बहन के मामूली झगड़े पर बहन जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी जिला अस्पताल मे मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।