मुहम्मदाबाद: गाजीपुर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार को अब तक न्याय न मिलने पर जताई गहरी नाराजगी
गाजीपुर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार को अब तक न्याय न मिलने पर गहरा आक्रोश जताया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्व. सियाराम उपाध्याय की पुलिस पिटाई में हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं हुई।