चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर पुलिस चौकी पर इंसाफ नहीं मिलने पर एक व्यक्ति धरने पर बैठा, वीडियो हुआ वायरल
रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो की नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि विजेंद्र सिंह का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा उसको परेशान किया जा रहा है और उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई है। उसने पुलिस से शिकायत की।लेकिन इंसाफ नही मिला।