बंशीधरनगर (नगर उंटारी): “श्री बंशीधर नगर ऊंटारी” नामकरण को कैबिनेट की मंजूरी, जनभावनाओं को मिला सम्मान
झारखंड कैबिनेट ने गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल का नाम बदलकर “श्री बंशीधर नगर ऊंटारी” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कदम जनभावनाओं और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान