राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने इको ब्रिक्स तैयार करने वाली समिति और महिलाओं का किया सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर ब्यावरा में चलाए जा रहे अभियान की मन की बात कार्यक्रम में प्रशंसा करने पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने रविवार को शाम 5:00 बजे करीब ब्यावरा स्थित अपने कार्यालय पर प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत इको ब्रिक्स तैयार करने वाली महिलाओं और समिति का सम्मान किया।