गिरिडीह: राजद ने गिरिडीह में 30वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन विस्तार और छह सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का संकल्प।
राष्ट्रीय जनता दल गिरिडीह द्वारा रविवार को 12 बजे नया परिषद भवन, में पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव इनामुल हक एवं वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया।