थाना मंडी पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे एक नशा तस्कर शोभित उर्फ सोबी को खाता खेड़ी वाले तिराहे से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 110 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।