सीतामऊ: धाराखेड़ी सोलर प्लांट पर सुरक्षाकर्मियों का धरना तीसरे दिन जारी, लू लगने से एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
सीतामऊ के धाराखेड़ी स्थित उजास एनर्जी लिमिटेड के सोलर प्लांट के बाहर सुरक्षाकर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा,भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठे एक कर्मचारी की लू लगने से तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारियों का आरोप है कि अब तक कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा, मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई,