चितरंगी: सरई तहसील बायपास रोड को एक व्यक्ति ने तार लगाकर किया बंद, प्रशासन ने खुलवाया
सरई तहसील क्षेत्र के तहसील बायपास रोड को एक व्यक्ति ने अपने निजी पट्टे की भूमि बताकर विवाद उत्पन्न हुआ जहां व्यक्ति द्वारा मार्ग पर बाउंड्री तार लगाकर रास्ते को बंद कर दिया।भूमि स्वामी का कहना है कि उनके निजी पट्टे की जमीन पर रोड निकल गई है।जैसे ही पूरा मामला शासन प्रशासन को पता चला तो तुरंत ही मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाया गया और रास्ते को चालू करवाया गया।