चितरंगी: बरका पुलिस चौकी के धौहनी गांव में ट्रक पलटा, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बरका इलाके के धौहनी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पोल्ट्री फार्म की ट्रक पलट गई जिसमें ड्राइवर एवं खलासी सवार थे वहीं घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है।और दुसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।घायल व्यक्ति का इलाज सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।