गोहपारु: महुआ टोला गांव में घरेलू बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी मनोज विश्वकर्मा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी राजू विश्वकर्मा व एक अन्य के द्वारा घरेलू बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।