सोहागपुर: जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जिले भर की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा
शहडोल जिला पंचायत सीईओ के निर्देश के बाद शनिवार को शहडोल जिले के समस्त ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया,ग्राम सभा के दौरान जल गंगा संवर्धन को लेकर पंचायतो में चर्चा की गई है,इसके अलावा कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने को लेकर भी चर्चा की गई है,यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार को प्राप्त हुई है।