चंदिया: ग्राम देवरा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में 3 घंटे फंसी एम्बुलेंस; गंभीर मरीज को पैदल पहुंचाना पड़ा मेन रोड तक
उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम देवरा में बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गंभीर मरीज को लेने पहुंची एम्बुलेंस गांव की कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क में फंस गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों के धक्का लगाने के बाद एम्बुलेंस बाहर निकल सकी। इसके बावजूद एम्बुलेंस मरीज के घर तक नहीं पहुंच पाई और बीच रास्ते से वापस मुख्य सड़क पर