आगरा: राजेश्वर मंदिर के सामने दुकानदार को बातों में उलझाकर मोबाइल फोन चुराने वाला शातिर सीसीटीवी में कैद
Agra, Agra | Jan 19, 2026 आगरा के शमशाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर राजेश्वर मंदिर के सामने चोर ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। कपड़े व पूजा सामग्री की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। आरोपी बाइक से आया था और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार ने कॉल 112 पर सूचना दी, पुलिस जांच में जुटी है।