आगरा: खंदारी चौराहे के पास मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान चलती कार पर गिरा लकड़ी का भारी स्लीपर, कार चालक की बाल-बाल बची जान
Agra, Agra | Jan 19, 2026 खंदारी चौराहे के पास मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। ब्रिज से लकड़ी का भारी स्लीपर गिरकर चलती कार पर आ गिरा। कार का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया। चालक ने बताया कि स्लीपर कुछ इंच इधर-उधर होता तो जान जा सकती थी। हादसे ने निर्माण सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।