करनाल: डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पोलिंग पार्टियां करनाल विधानसभा सीट के मतदान केंद्रों के लिए रवाना
Karnal, Karnal | Oct 4, 2024 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ईवीएम सेट व अन्य चुनाव सामग्री को लेकर मतदान केंद्रों के लिये रवाना हो गईं। इससे पहले उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने पोलिंग पार्टियों को कुछ जरूरी हिदायतों से अवगत कराते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चुनावी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।