करनाल: मतदान दिवस के संबंध में सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने किए सभी पुख्ता इंतजाम, सेक्टर-12 में एसपी ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Oct 4, 2024 पुलिस अधीक्षक करनाल श्री मोहित हाण्डा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस पर शांतिपूर्ण मतदानों के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं, हरियाणा पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती बुथों की सुरक्षा में की गई है। इसके अतिरिक्त हर प्रकार की कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।