कर्वी: नव वर्ष पर खोए मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने 11 लाख 75 हजार के 110 फोन लौटाए
प्रभारी एसओजी/सर्विलांस के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल 110 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 75 हजार रूपये आँकी गई है, को बरामद कर गुरुवार दोपहर 2 बजे धारकों को वापस किया है। गौरतलब हो कि गुम हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष ,व CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने की सूचना दी गई थी।