बदायूं: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर जनप्रतिनिधियों ने मां के नाम पर रोपित किया एक पेड़
Budaun, Budaun | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उझानी के कृषि विज्ञान केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष व बिल्सी विधायक ने आमजन से एक पेड़ मां के नाम अवश्य रोपित कर उसे संरक्षित करने को कहा।