रानीगंज: दिलीपपुर स्टेट की रानी का निधन, क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त
विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र स्थित दिलीपपुर स्टेट के राजा उदय प्रताप सिंह की पत्नी रानी सुषमा सिंह (78) का बुधवार व गुरुवार की मध्यरात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र और दिलीपपुर बाजार सहित आसपास के इलाकों में शोक छा गया। रानी सुषमा सिंह के परिवार में एक पुत्र कुंवर सूरज प्रताप सिंह और एक