गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना: सिहोडीह निवासी विद्या देवी ने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी विद्या देवी ने गुरुवार को 10 बजे अपने पति धीरन कुमार स्वर्णकार के लापता होने को लेकर थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार 65 वर्षीय धीरन कुमार स्वर्णकार 26 मई की सुबह करीब 11 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।