तेज आंधी बारिश के कारण लांडूपदा पंचायत के राजविजयपुर में व्यापक तबाही हुई। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गांव के कई घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी तूफान में गांव के गुरुचरण गोप, पांचों सुरीन और बासु गगराई के घर क्षतिग्रस्त हो गए। वही जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गया।