हिलसा: मणी बिगहा में संपत्ति के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां और बेटी हुई घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 26, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र के मणी बिगहा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटी जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए 112 पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल मेंलाया गया। जख्मी कीपहचान सूरज यादव के 30 वर्षीय पत्नी रुगली देवी एवं 3 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी के रूप में किया गया। इलाज के दौरान रुगली देवी ने बताया कि मणी बिगहा गांव में मेरा मायका है।