हिलसा: बनवारीपुर गांव में दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के दौरान हुई मारपीट, हिलसा थाना का चौकीदार हुआ घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 26, 2024 शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे हिलसा थाना क्षेत्र के बनबारीपुर गांव में दो महिला के बीच हुई कहासुनी कुछ समझने के दौरान मारपीट हो गया जिसमें बनवारीपुर गांव निवासी स्वर्गीय नंदू गोप के पुत्र प्रमोद कुमार जख्मी हो गया। प्रमोद कुमार हिलसा थाना में चौकीदार पद पर कार्यरत है। 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया।