डलमऊ: लल्ली की चक्की के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार सवार को मारी टक्कर, कार में बैठे 5 लोग हुए घायल
बुधवार को समय लगभग 3:00 बजे ग़दागंज थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह छात्रिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल भेजा है। जहां पर उपचार किया जा रहा है।