भरथना: भरथना जैतूपुर चनैठी बंबा पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के जैतूपुर चनैठी बंबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने रविवार देरशाम 5 बजे घायल युवक को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान धीरज निवासी कानपुर के रूप में हुई है।