बरेली: बरेली की सेंट्रल जेल में बंद उम्र कैद के कैदी ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या की
बरेली की सेंट्रल जेल में बंद उम्र कैद के कैदी ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या।घटना की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इज़्ज़नगर थाने की पुलिस ने म्रतक की लाश को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गई है।