मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामु जिले के तेतराई में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम
पलामु जिले के पांकी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में तेतराई में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामु जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी चंदन राम (पिता—सिल्वांत राम) के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन राम किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेतराई के पास अज्ञात वाहन