जानसठ: भोपा पुलिस ने सर्विसलांस की टीम की मदद से गुम और खोये हुए 14 मोबाइल किए गए बरामद,पीड़ितों क़ो किये गए सुपुर्द
भोपा पुलिस ने बृहस्पतिवार को शानदार खुलासा करते हुए गम और चोरी हुए मोबाईल क़ो बरामद करते हुए पीड़ितों क़ो सुपुर्द किया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने सर्विस लांस सर्विस की मदद से 14 मोबाइल किये बरामद। जैसे ही मोबाईल पीड़ितों क़ो सुपुर्द किये गए तो अपने अपने मोबाईल पाकर पीड़ित अत्यंत खुश नजर आए।पुलिस की जमकर प्रशंसा की।