जानसठ: ककरौली पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार,मौके से तीन तमंचे और 22 जिन्दा कारतूस मिले
ककरौली पुलिस ने मंगलवार दिन निकलते ही तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात मार्ग के जंगल मे घेरा बंदी करते हुए तीन बदमाशो क़ो धर दबोचा,बताया जा रहा था की जंगल मे लूट की योजना बनाई जा रही थी बदमाश राहुल, रविंदर और बालेंद्र को गिरफ्तार किया। कब्जे से तीन तमंचे और 22 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।