हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव डबली टोल नाके के पास सोमवार को दोपहर 3:00 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराता ही कार का बैलेंस बिगड़ने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।