नीमच शहर में शनिवार को शाम 6 बजे करीब इस्कॉन मंदिर द्वारा श्रीजगन्नाथपुरी धाम की परंपरा अनुसार भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीजगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः दशहरा मैदान पर संपन्न हुई। भगवान की दिव्य प्रतिमाएं विशेष रूप स