बेलछी थाना क्षेत्र के लाखाचक गांव निवासी शेरा की गायब होने पर ग्रामीण विवेकानन्द यादव ने लापता होने की जानकारी थाना में आवेदन देकर दी है। विवेकानन्द यादव ने बताया कि शेरा मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर था और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसकी दाहींने हाथ में छः उंगलियां तथा हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा है। पीड़ित ने थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है