परसिया: पर्यावरण दिवस पर वेकोलि पेंच वाटिका में किया पौधारोपण,पर्यावरण सप्ताह के विजेताओं को किया पुरस्कृत
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय की पेंच वाटिका में शुक्रवार को बारह बजे पौधारोपण किया गया। लान टेनिस कोर्ट पर शुक्रवार को दस बजे से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण सप्ताह के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जीएम विकास अग्रवाल ने ग्लोबल वार्मिंग पर अपनी बात कही। इस अवसर पर चैयरमैन के संदेश का वाचन पर्यावरण अधिकारी ने किया।