बतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के फतेपुर चौक स्थित एक राइस मिल के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी 22 वर्षीय दीपनारायण साह, पिता प्रदीप साह के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि दीपनारायण अपनी बाइक से नवलपुर की ओर जा रहे थे, तभी राइस मिल फतेपुर के समीप उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई।