अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चित्तौड़ प्रांत के तीन दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बांसवाड़ा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “ज्ञान, शील और एकता” के नारों के साथ हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4:30 बजे कुशलबाग मैदान से हुआ।