इस्लामपुर: खुदागंज थाना क्षेत्र में घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख, विधायक रूहेल रंजन ने लिया जायजा
खुदागंज थाना क्षेत्र के चरनटई खरज्जमा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में आग लगा दी। इस घटना में नगद समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गृहस्वामी राहुल शर्मा एवं उनके चाचा संजय कुमार ने बताया कि पूरा परिवार घर में ताला लगाकर एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान रात में ग्रामीणों ने मोबाइल फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही