महुआडांड़: शादी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी पोटमाडीह ग्राम स्थित नदी के समीप गुरुवार की शाम 4:00 बजे हुई दुर्घटनाग्रस्त।
महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के परेवा गांव की एक सवारी वाहन गुरुवार को पोटमाडीह नदी पुल के आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार वाहन बासरकरचा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से यात्रियों को लेकर परेवा लौट रही थी। हालांकि हुई इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं है चालक उपचालक भी सुरक्षित है।