सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन हादसे में वृद्ध की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
मोतीनगर थाना में आने वाले भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास एक वृद्ध की रेल हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उस समय तो मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन करीब चार घंटे बाद मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी के रूप में हुई।