सिरसागंज: सोथरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
सिरसागंज क्षेत्र में सोथरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सूरजपुर सोथरा निवासी सुमित कुमार काम निपटाकर सुबह घर लौट रहा था, तभी बाइक असंतुलित होने से वह सड़क पर दूर तक घिसट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।