कड़ाके की सर्दी के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए 'युवा शक्ति' ने बेसहारा लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सिरसागंज के यूथ रेज़ फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को नगर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल वस्तुएं बांटना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है।