आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पूर्व के कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।